अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल ने की सगाई, देखे तस्वीरें

0
13

बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और उनकी पत्नी टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) ने कृष्णा शाह (Krishna Shah) से सगाई कर ली है. इस सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई हैं.

बिजनेसमैन अनिल अंबानी और एक्ट्रेस रहीं टीना मुनीम के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी की एक सादे समारोह में सगाई हो गई। इस सेरेमनी की फोटो उनके दोस्त अरमान जैन ने शेयर की है। अनमोल ने अपनी गर्लफ्रैंड कृषा शाह से 12 दिसंबर को सगाई की। इस दौरान केवल उनके फैमिली मेम्बर ही मौजूद रहे। अरमान ने सगाई के ये फोटो अनमोल के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए शेयर किया, जिसमें कपल अपनी रिंग फ्लॉन्ट करता दिखाई दे रहा है।

टीना ने बेटे के लिए लिखा था खास बर्थडे नोट

अनमोल ने 12 दिसंबर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। टीना ने अनमोल के लिए एक पोस्ट लिखा था- तुम हमारे लिए जीने की नई वजह लेकर आए और हमें प्यार का मतलब सिखाया। तुमने हमारा हर दिन रोशन किया और हमने बेपनाह प्यार किया। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में खुशी के साथ आने वाला साल सबसे बेहतर हो। माइलस्टोन वाले जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं बेटा। तुम पर बहुत गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here