गोरेवाडा के चौकीदार की जलकर मौत

0
16

नागपुर दिनांक 19 दिसंबर (महानगर प्रतिनिधि)

गोरेवाडा से एक डरावनी घटना घटने की जानकारी सामने आ रही है, यूनिट 4 के चौकीदार की जलकर मौत हो गई , रात को चौकीदारी करते समय यह दुर्घटना घटी जिसकी जानकारी सुबह सामने आई

फेटरी निवासी रविंद्र काळबांडे गोरेवाडा के यूनिट 4 में चौकीदारी का कार्य करते थे, हमेशा की तरह कल भी वह ड्यूटी कर रहे थे, उनकी नाइट शिफ्ट थी, सुबह जब दूसरा चौकीदार अपनी ड्यूटी का चार्ज लेने चौकीदार के रूम के पास गया तो रूम से धुआ निकलता दिखाई दिया अंदर झांकने पर रविंद्र जली हुई अवस्था में मृत दिखाई दिया

प्राथमिक जानकारी के अनुसार रूम में रखे गरम हीटर से आग लगने की संभावना जताई जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here