नागपूर दिनांक 12 डिसेंबर (विशेष प्रतिनिधी)
नागपुरवासियों के लिए चिंता बढ़ानेवाली खबर सामने आ रही है, ओमिक्रॉन इस नए कोरोना वैरियंट की आखिर नागपुर में एंट्री हो गई है
पश्चिम अफ्रीका से नागपूर लौटे पुरुष में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो गई है, मायभूमि न्यूज ने 6 दिसंबर को ही नागपुर पर मंडराया ओमिक्रॉन का खतरा इस शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी
नागपूर में ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है,नागपुरवासियो के लिए भी ये चिंता बढ़ाने वाली खबर है
ओमिक्रॉन इस कोरोना के नए वेरियंट का प्रसार भारत में बढ़ता ही जा रहा है और चिंता की बात ये है की सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से ही है पर राहतभरी बात ये है की मरीज इसपर मात कर जल्द ही ठीक हो रहे है






