भारत में 7 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज,306 मौत और एक्टिव मरीज 560 दिन में…

0
13

भारत दिनांक 12 दिसंबर (प्रतिनिधि)

भारत में कोरोना वायरस के 7,774 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3, 46,690,510 पहुंच गई है. वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 92,281 रह गई है, जो कि 560 दिनों में सबसे कम है. 8,464 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3,41,22,795 पहुंच गई है.

भारत में रिकवरी रेट 98.36% है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 132.93 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज लगाई जा चुकी हैं.

वहीं, इस दौरान 306 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है, इसमें बैकलॉग आंकड़ा भी जुड़ा हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here