नागपुर दिनांक 11 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)
एम्प्रेस मॉल की चौथी मंजिल के निर्माणाकार्य स्थल पर फरजाना कुरेशी (20), गड्डीगोदाम निवासी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मुजाहिद अंसारी (22) को गणेशपेठ पुलिस ने को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
आरोपी और फरजाना के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि आरोपी के परिजन उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। आरोपी ने 2 दिसंबर को फरजाना को फोन कर सदर क्षेत्र में बुलाया। कुछ समय बाइक पर घुमाने के बाद उसे एम्प्रेस मॉल घुमाने ले गया था।
हत्या के 5 दिन बाद पुलिस को सड़ी गली अवस्था में फरजाना की लाश मिली थी इस भयानक हत्याकांड के सामने आने से पूरे शहर में सनसनी मच गई थी






