कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधे,क्लिक कर देखे एक्सक्लूसिव फोटो

0
10

आखिरकार बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ(Katrina kaif) शादी के बंधन में बंध गए. मुंबई की चकाचौंध से दूर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में उनकी शाही शादी हुई. साल की सबसे बड़ी शादी में चंद मेहमानों को ही शरीक होने का मौका मिला. न्यूलीमैरिड कपल विक्की-कटरीना की शादी के बाद उनका परिवार जश्न में डूबा है

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. विक्की और कटरीना की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. अपनी शादी में कटरीना कैफ ने डार्क पिंक लंहगा पहना. वहीं विक्की कौशल ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी. कटरीना और विक्की की शादी की जो तस्वीर सामने आई है उसमें दोनों एडोरेबल लगे. दूल्हा दुल्हन बने विक्की कटरीना स्टनिंग लगे.

बॉलीवुड के मैरिड कपल्स में अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ का नाम भी शामिल हो गया है. राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों की शादी संपन्न हुई. इसी के साथ कटरीना और विक्की पति पत्नी बन गए हैं. दोनों का रिश्ता आधिकारिक हो गया है. दोनों की ये शादी करीबी लोगों की मौजूीदगी में हुई. आज देत रात कपल शादी की रिसेप्शन पार्टी देगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here