मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 1 की मौत और 7 घायल

0
9

नागपुर (ग्रामीण प्रतिनिधि)

मजदूरों को काटोल से पारडी देशमुख ले जाते समय ताराबोड़ी बस स्टैंड के समीप मालवाहक वाहन पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। 7 मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना सुबह हुई।

जानकारी के अनुसार मालवाहक वाहन (एम.एच.-13-ए.एक्यू-7452) में कुछ मजदूर कटोल से पारडी देशमुख जा रहे थे। इस बीच ताराबोड़ी बस स्टैंड के समीप रफ्तार ज्यादा होने से चालक तनवीर शेख, तलेगांव, जिला-वर्धा निवासी का नियंत्रण छूट गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में मजूदर विष्णु ठाकुरदीन दाडिबलिया की मौत हो गई, जबकि शिवलाल रोशन धुर्वे, पूनम फागू धुर्वे, राजेश फागूलाल धुर्वे, शांताबाई विष्णु दाडिबलिया, सुखेश दुबे, कोडपा, संगीता फागूलाल धुर्वे व इमरान अली शेख गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही काटोल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को काटोल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक के खिलाफ काटोल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here