रंजिश के चलते दो मित्रों पर तीन नाबालिगों ने हमला कर दिया और एक को जान से मारने का प्रयास किया। घटना दिनदहाड़े डिप्टी सिग्नल स्थित आरटीओ कार्यालय के मैदान पर हुई। इससे कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।
कलमना थाने में प्रकरण दर्ज कर तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। डिप्टी सिग्नल स्थित साखरवाड़ी निवासी सुदामा संतोष निषाद (21) के घर के पास ही आरटीओ कार्यालय है।
दोपहर में बस्ती के लड़के क्रिकेट मैच खेल रहे थे। सुदामा अपने िमत्र के साथ मैच देखने गया था। इस दौरान बस्ती के ही 17 वर्षीय तीन नाबालिगों ने सुदामा पर चाकू से हमला कर दिया किया और उसे जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए दौड़े सुदामा के मित्र की भी नाबिलगों ने पिटाई कर दी।
बताया जाता है कि, गौरा-गौरी उत्सव के दौरान किसी बात को लेकर सुदामा का नाबालिगों से विवाद हुआ था। उसका बदला लेने के लिए क्रिकेट मैच के दौरान मौका मिलते ही नाबालिगों ने सुदामा पर हमला किया। घटना की सूचना िमलते ही संबंधित थाने के अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे। नाबालिगों को हिरासत में लिया।






