महाराष्ट्र में कम हुए कोरोना RT-PCR टेस्ट के दाम, अब 500 की जगह इतने देने होंगे रुपए..

0
10

महाराष्ट्र दिनांक 7 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

कोरोना टेस्ट करवाना अब और सस्ता हो गया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने RTPCR टेस्ट के दर घटा दिए हैं. पहले टेस्ट के लिए 500 रुपये लिए जाते थे अब 350 रुपये में रिपोर्ट मिल जाएगी.

यानी किसी भी प्राइवेट लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए आपको इससे ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी. यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है. इसी तरह N95 मास्क के रेट भी तय कर दिए गए हैं. इसके रेट 14 रुपये से 49 रुपये तक तय किए गए हैं.

राज्य सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट की रेट को समय-समय पर कंट्रोल किया है. अब तक पांच से छह बार कोरोना टेस्ट की दरों में कटौती की गई है. जो आरटीपीसीआर टेस्ट पहले 2400 रुपए में किया जाता था, उसे घटा कर 500 रुपए तक ले आया गया था.

अब ओमीक्रॉन (Omicron) के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने आरटीपीसीआर टेस्ट की दर को और भी ज्यादा घटा दिया है. अब यह सिर्फ 350 रुपए में इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी. राज्य शासन की ओर से इस आदेश से जुड़ा प्रस्ताव (Government Resolution) भी जारी कर दिया गया है. इस आदेश के तहत कोई भी प्राइवेट लैब आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए इससे ज्यादा पैसे की मांग नहीं कर सकेगा.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here