नागपुर दिनांक 5 दिसंबर ( ग्रामीण प्रतिनिधि)
महिला ने बैंक से रुपए निकाल लिए और स्कूटी के डिक्की में रखें,रास्ते में दवा लेने वह दवा की दुकान में गई और इधर दुकान के सामने खड़ी स्कूटी के डिक्की में रखे रुपए और मोबाइल उड़ा लिए गए
काटोल निवासी ममता ढोणे इस महिला ने बैंक ऑफ इंडिया ओरिएंट प्लाजा से किसी कार्य हेतु अपने खाते से 87 हजार रुपए निकाले और स्कूटी की डिक्की में रखकर घर जाने निकली
रास्ते में दवा की दुकान के सामने अपनी स्कूटी खड़ी की और दवा लेने दुकान में चली गई, दवा लेकर जब वापस स्कूटी के पास आई तो उसके होश फाख्ता हो गए, डिक्की खुली हुई थी और उसमें रखे 87000 और मोबाइल उड़ा लिए गए थे
ममता पुलिस स्टेशन पहुंचकर कोई घटना की जानकारी पुलिस को दी ,पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की






