पिछले दिनों खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों अपने रिश्ते को खत्म करने वाले हैं. रिपोर्ट में कहा गया था कि मलाइका और अर्जुन साथ में क्रिसमस और न्यू ईयर भी सेलिब्रेट नहीं करने वाले हैं. लेकिन अब दोनों ने ब्रेकअप की इन अफवाहों को स्टाइल में खारिज कर दिया है.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन खबरों के बीच मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं. अब दोनों ने अपनी तस्वीरें शेयर कर अफवाहों का खंडन कर दिया है. तस्वीरों में दोनों को रिजॉर्ट और बीच पर एन्जॉय करते देखा जा सकता है.
यह कपल साथ है और खुश भी है. दोनों छुट्टियों में व्यू और बीच का मजा ले रहे हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं.







