भारत दिनांक 1 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,954 नए मामले सामने आए और 267 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,45,96,776 हो गई है। इनमें से 4,69,247 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 99,023 रह गई है।
कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण सरकार चिंता में है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,207 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,40,28,506 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,08,467 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 64.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,35,658 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,40,997 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 51,37,464 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 40,132 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,96,148 मामलों और 38,211 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,26,917 मामलों और 36,481 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।






