नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी की जेल में मौत

0
18

नागपूर दिनांक 26 नोव्हेंबर ( प्रतिनिधी )

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी विचाराधीन कैदी की तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम पांचपावली निवासी काली कमला उर्फ बेहरा खालिद अंसारी (53) बताया गया. जानकारी के अनुसार अंसारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप था.

उस पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उसे पहले पुलिस हिरासत में भेजा था. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. तब वह जेल में बंद था. 2 दिन पहले उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई.

जेल प्रबंधन द्वारा उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया. रात करीब 9.10 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here