कडकनाथ मुर्गी पालन से अच्छी कमाई का लालच,1.65 करोड़……

0
13

कड़कनाथ मुर्गियों के पालन करने के व्यवसाय में निवेश करने के नाम पर किसानों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने कंपनी के संचालक सुधीर शंकर मोहिते (अरबुने) मोहिते वडगांव जिला सांगली निवासी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सांगली जिले के सुधीर और संदीप सुभाष मोहिते ने रयत एग्रो आैर महारायत एग्रो नामक कंपनी शुरू की। दोनों भाइयों ने कंपनी में कड़कनाथ प्रजाति की मुर्गियों के पालन करने के प्रकल्प में निवेश करने पर अच्छी खासी कमाई होने का किसानों को लालच दिया।

राज्य के करीब 110 किसानों से दोनों भाइयों ने 1.65 करोड़ रुपए ऐंठ लिए। उसके बाद कंपनी बंद कर फरार हो गए ,मोहिते बंधुओं के खिलाफ राज्य के कई थानों में मामला दर्ज हैं। इनके खिलाफ नागपुर के बजाज नगर थाने में भी मामला दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here