फिल्म झुंड में काम करनेवाले कलाकार ने उड़ाए लाखों के आभूषण, पोलीस ने किया गिरफ्तार

0
19

नागपूर दिनांक 23 नवंबर (प्रतिनिधी)

मानकापुर थानांतर्गत हुई चोरी का पर्दाफाश हो गया है। नाबालिग समेत तीन से चार युवकों को पकड़ा गया है। इसमें झुंड फिल्म में काम करने वाला युवक भी है।

सदर मोहन नगर निवासी आरोपी पीयूष रवि क्षेत्री उर्फ बाबू क्षेत्री (18) अपने दोस्तों के साथ मानकापुर थाने की हद में रेलवे पट्टी पर नशाखोरी कर रहा था। इस दौरान उसने अपने साथियों की मदद से एक मकान से लाखों रुपए के आभूषण चोरी िकए। पुलिस ने इस मामले में पीयूष और उसके साथियों को दबोच लिया, िजसमें से एक नाबालिग भी है।

तलाशी के दौरान पता चला कि पीयूष ने गड्डीगोदाम स्थित बकरामंडी में कबूतरों की पेटी में चोरी का माल छुपाया था। हालांकि उसमें से कुछ आभूषण बेंटेक्स का हाेने का पता चला है।

अदालत में पेश कर आरोपियों को पीसीआर में लिया गया है। इसके पूर्व भी पीयूष को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। अपराध शाखा की टीम को भी उसकी तलाश थी, लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगा था। मानकापुर पुलिस उसे िगरफ्तार करने में सफल हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here