घर बुलाकर 8 वी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म,युवक गिरफ्तार

0
25

नागपूर दिनांक 23 नवंबर ( प्रतिनिधी)

घर में बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने के प्रकरण में कपिल नगर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रिमांड अवधि खत्म होने पर आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़ित 14 वर्षीय किशोरी है। आरोपी विशाल भूमियार (20) है।

पीड़िता-आरोपी एक-दूसरे से परिचित हैं। पीड़िता 8वीं कक्षा में अध्ययनरत है। आरोपी डीजे बजाने का काम करता है। 28 सितंबर से 19 नवंबर के बीच में उसने किशोरी को फोन कर अपने घर बुलाया और उससे दुष्कर्म कया। किसी को कुछ बताने पर उसे डराया-धमकाया था। पीड़िता के पेट में दर्द होने से उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।

मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर पोलीस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। दो दिन की रिमांड के बाद  उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here