बड़ी राहत! भारत में कोरोना के नए मरीज और मौत के आंकड़े में कमी

0
11

भारत दिनांक 30 नवंबर( विशेष प्रतिनिधि)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 190 लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ ही भारत ने पिछले 24 घंटों में 6,990 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 10,116 डिस्चार्ज हुए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 34,018,299 हो गई। मंत्रालय के आंकड़ों ने आज दिखाया गया है कि भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले घटकर 1,00,543 हो गए हैं।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 123.25 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक दी जा चुकी है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 78,80,545 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

देश में अब कुल मौत का आंकड़ा 4,68,980 हो गया है। भारत में, कोविड महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। लगातार 46 दिनों से नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 20,000 से नीचे रही है और लगातार 149 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 10,12,523 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here