पराग अग्रवाल बने Twitter के नए सीईओ, जैक डॉर्सी ने दिया इस्तीफा

0
10

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जैक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अब उनकी जगह पराग अग्रवाल यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

जैक ने ट्वीट कर कहा कि लोगों को इस बारे में खबर है कि नहीं, लेकिन मैंने ट्विटर से इस्तीफा दे दिया है। डोर्सी ने 28 नवंबर को आखिरी बार ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘आई लव ट्विटर’.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीटीओ पराग अग्रवाल ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Twitter New CEO) होंगे। ट्विटर के नए पराग सीईओ अग्रवाल IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं। ट्विटर ने पुष्टि की है कि सीईओ जैक डॉर्सी तुरंत प्रभावी सीईओ के रूप में पद छोड़ देंगे।

45 वर्षीय पराग अग्रवाल साल 2011 में ट्विटर से जुड़े थे और 2017 में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बनाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here