शहर में 2 घटनाओं में युवतियों से शादी का वादा कर बलात्कार

0
14

नागपुर दिनांक 26 नवंबर ( शहर प्रतिनिधि)

नागपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में युवतियों को शादी का वादा कर उनका शारीरिक शोषण किया गया,युवतियों की उम्र 23 और 24 साल है

पहली घटना वाड़ी में हुई,23 वर्षीय युवती की पहचान 28 वर्षीय युवक से हुई दोनों की दोस्ती हुई और युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए, अनेक महीनों तक युवती का शारीरिक शोषण करने के बाद युवती ने जब शादी का तकादा लगाया तो युवक साफ मुकर गया जिसके बाद युवती ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

दूसरी घटना सक्करदरा हद में हुई, 24 वर्षीय युवती और 27 वर्षीय युवक की बस्ती में रहते हैं सोशल मीडिया पर दोनों की पहचान हुई और जल्दी यह दोस्ती में बदल गई, एक ही बस्ती में रहने से दोनों का मिलना जुलना शुरू हुआ युवक ने युवती को शादी करने का वादा किया और उससे शारीरिक संबंध बनाया, यह सिलसिला करीब 2 वर्ष तक चलता रहा

युवती में शादी का तकादा लगाते हैं युवक ने उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी , युवती ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई , पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here