ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की 15 दिसंबर तक 1000 से ज्यादा शहरों में टेस्ट राइड

0
15

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने 1,000 से अधिक शहरों और कस्बों में ग्राहक ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी 15 दिसंबर तक उपलब्ध कराने की घोषणा शनिवार को की।(ola electric scooter)

शुरुआत में परीक्षण के तौर पर ई-स्कूटर की सवारी केवल उन लोगों को उपलब्ध होगी, जिन्होंने ओला एस1 और एस1 प्रो स्कूटर खरीदे या आरक्षित किए हैं।

ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, हमारी एस1 टेस्ट राइड्स को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यह देखकर हम चकित हैं और गर्व महसूस हो रहा है! आप में से हजारों लोगों ने इसे आजमाया और पसंद किया है!

उन्होंने कहा, अब हम 15 दिसंबर तक पूरे भारत में 1000 से ज्यादा शहरों में टेस्ट राइड का विस्तार कर रहे हैं। यह भारतीय ऑटोमोटिव के इतिहास में सबसे बड़ा डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर आउटरीच है!

ओला ने 10 नवंबर को बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता में टेस्ट राइड की शुरुआत की थी और फिर 19 नवंबर को पांच और शहरों- चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई और पुणे में अपनी शुरुआत की।

ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अरुण सिरदेशमुख ने कहा, हमारी टेस्ट राइड्स के लिए ग्राहकों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व रूप से सकारात्मक रही है और हम क्रांतिकारी ओला एस 1 स्कूटर के लिए उनके उत्साह को देखकर वास्तव में रोमांचित हैं।

ग्राहक परीक्षण सवारी का अगला चरण 27 नवंबर से सूरत, तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, जयपुर कोयंबटूर, वडोदरा, भुवनेश्वर, तिरुपुर और नागपुर सहित 11 और शहरों में शुरू होगा।

ओला इलेक्ट्रिक एस1 स्कूटर का उद्देश्य ढेर सारे फीचर्स के साथ राइड परफॉर्मेंस को संतुलित करना है, जिनमें से कुछ इस सेगमेंट में पहली बार हैं। इसलिए जहां कोई तीन राइड मोड्स – नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर, इंस्टेंट एक्सेलेरेशन, स्टेबल हाई-स्पीड राइड के लिए तत्पर हो सकता है, वहीं एंड्रॉइड-आधारित ओएस के साथ एक बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन, ऐप कंट्रोल, स्पीकर जैसे एलिमेंट्स भी हैं।

ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर वैरिएंट की कीमत ₹1 लाख है, एस1 प्रो की कीमत ₹1.30 लाख (एक्स शोरूम, राज्य सब्सिडी से पहले) है।

ओला ई-स्कूटर की सवारी 15 दिसंबर तक 1,000 शहरों में उपलब्ध होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here