व्हाट्सएप :अब ऑफलाइन होने पर भी मिलते रहेंगे नोटिफिकेशन

0
13

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म वॉट्सऐप विंडोज (Windows) 10 और 11 यूजर्स के लिए नया यूजर इंटरफेस (UI) लॉन्च कर चुका है. इसके वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. सबसे पहले इसे Aggiornamenti Lumia ने स्पॉट किया. नया वर्जन यूनिवर्सिल विंडो प्लेटफॉर्म (Universal Windows Platform) आधारित है. कंप्यूटर पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के अलावा यदि आप इसके वेब-बेस्ड वर्जन भी डाउनलोड करते हैं तो ये बहुत जल्दी लॉन्च होगा.

 

ऑफलाइन होने पर मिलते रहेंगे नोटिफिकेशन

वॉट्सऐप का नया ऐप आपको तब भी नोटिफिकेशन देता रहेगा, जब आप डेस्कटॉप पर ऑफलाइन हैं या फिर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. इस विंडोज़ ऐप के अतिरिक्त macOS के लिए भी वॉट्सऐप एक ऐप डेवलप कर रहा है, जिसे कि जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. वॉट्सऐप की हर गतिविधि पर नज़र रखने वाली साइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ऐप ऐपल के कैटालिस्ट प्रोजेक्ट (Catalyst Project) पर आधारित होगी. कैटालिस्ट प्रोजेक्ट डेवलपर्स को macOS और iPadOS दोनों के लिए एक ही कोड से अलग-अलग ऐप बनाने की सुविधा प्रदान करता है.

 

तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि ये ऐप ऑडियो और वीडियो दोनों तरह की कॉल्स को सपोर्ट करता है. इसके अवाला दूसरे दिलचस्प फीचर्स में विंडोज़ इंक भी शामिल है. विंडोज़ इंक का मतलब है कि वेब पेज पर स्केचिंग करके यूजर खुद को भी एक इमेज शेयर कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here