सभी घरेलू उड़ानों में भोजन परोसने को मिली अनुमति

0
7

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइनों को सभी घरेलू उड़ानों में भोजन परोसने की अनुमति दे दी है। कोरोना महामारी की वजह से 15 अप्रैल से एयरलाइनों को दो घंटे से कम अवधि वाली उड़ानों में भोजन परोसने की अनुमति नहीं थी।

मंत्रालय ने आदेश में कहा, घरेलू क्षेत्रों में यात्रा सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन सफर के दौरान भोजन परोस सकती हैं। इसके लिए अवधि सीमा का प्रतिबंध नहीं है।

मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों में यात्रियों के लिए पत्रिकाएं व अन्य पठन सामग्री फिर से मुहैया कराने की अनुमति भी दे दी है। मंत्रालय ने कहा, कोरोना के मामलों में कमी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

बता दें कि पिछले साल 25 मई को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लाकडाउन के बाद कुछ घरेलू उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया गया था, तब मंत्रालय ने कुछ विशेष शर्तो के तहत ही एयरलाइंस को फ्लाइट में भोजन परोसने की अनुमति दी थी।

मंत्रालय ने यह फैसला संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए लिया है जो उचित कोविड प्रोटोकाल के पालन के कारण हुआ है। पिछले माह 18 अक्टूबर को ही पूरी क्षमता के साथ विमानों के संचालन को लेकर अनुमति दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here