नागपूर दिनांक 17 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)
4 दिन के विदर्भ दौरे पर निकले राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार आज नागपुर पहुंचे, यंहा उन्होंने नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापार एवं उद्योजक संवाद कार्यक्रम में शिरकत की जहां व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से शरद पवार को अवगत कराया
व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर संबोधन करते समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की दिल खोलकर तारीफ की, पवार ने गडकरी को जेंटलमैन कहा और उनको समस्या सुलझाने वाला नेता बताया
पवार ने गडकरी की तारीफ करते हुए आगे कहा कोई व्यक्ति समस्या लेकर गडकरी के पास जाता है तो वह व्यक्ति किस राजनीतिक पार्टी का है या उससे संबंधित है यह न देखते हुए समस्या सुलझाने का प्रयास करते हैं






