शरद पवार 17 नवंबर से नागपूर सहित विदर्भ के दौरे पर

0
9

नागपुर दिनांक 16 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार 17 नवंबर से विदर्भ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारी प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर सोमवार को राकांपा पदाधिकारियों की चर्चा हुई। पवार चार्टर्ड विमान से नागपुर आएंगे। बुधवार को दोपहर को शहर के व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद वर्धमान नगर में राकांपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे गड़चिरोली, वड़सा, चंद्रपुर, यवतमाल, वर्धा में भी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

दौरे को लेकर राकांपा के िजला निरीक्षक राजेंद्र जैन ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्य में विधान परिषद व मनपा चुनावों की तैयारी चल रही है। इसके अलावा महाविकास आघाड़ी में शामिल दलों के नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजियां चल रही हैं। ऐसे में पवार का यह विदर्भ दौरा काफी महत्व रखता है। इससे पहले 2019 में पवार उस समय नागपुर दौरे पर आए थे, जब राज्य में सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक हलचल थी। महाविकास आघाड़ी का गठन नहीं हो पाया था।

राकांपा की नई टीम तैयार की गई है। नए शहर अध्यक्ष के साथ ही कुछ नए पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन में स्थान दिया गया है। इससे पहले राकांपा की सभाओं व विशेषकर शरद पवार के दौरे के कार्यक्रम नियोजन की जिम्मेदारी पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख संभालते थे। फिलहाल वे जेल में हैं। ऐसे में राकांपा की शहर व ग्रामीण की नई टीम की संगठनात्मक कार्यक्षमता की भी परीक्षा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here