नागपुर शहर में धारा 144 लागू,सोशल मीडिया पर पोस्ट ….

0
14

नागपुर दिनांक 14 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि) 

अमरावती में हुई हिंसा के बाद नागपुर में स्थिति सामान्य बनी रहे इसलिए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई , इसके तहत 5 लोगों के एक साथ जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है इसी के साथ सोशल मीडिया पर हिंसा संबंधित पोस्ट या मैसेज करने पर भी पाबंदी लगा दी गई जिससे दंगे भड़कने की संभावना हो या सामाजिक वातावरण दूषित हो

अमरावती में लगातार दो दिन हिंसा हुई थी और इसमें बड़े पैमाने पर लोगों का जमाव हुआ था त्रिपुरा में हो रही हिंसा के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने बंद बुलाया था. इसी दौरान हिंसा भड़की और जमकर पथराव हुआ. अगले दिन शनिवार को हिंदू संगठनों ने शुक्रवार की घटना के विरोध में बंद बुलाया और फिर पथराव और आगजनी जैसी घटनाएं सामने आईं. स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here