भारत दिनांक 13 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, मगर मौत के आंकड़े अभी भी डराने वाले हैं।
भारत में आज यानी शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11850 नए मामले सामने आए हैं और वहीं इसी दौरान 555 लोगों की मौतें भी हुई हैं। सबसे अधिक राहत की बात यह है कि एक्टिव केस अपने 274 दिनों के न्यूनतम स्तर पर आ पहुंचा है। फिलहाल, देश में एक्टिव केसों की संख्या 136308 है।
वर्तमान में, भारत में सक्रिय कोरोना वायरस के मामले कुल संक्रमणों का 0.40 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के दिनों के बाद सबसे कम है। देश का 1,36,308 केसलोड 274 दिनों में सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में 12403 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं, जिससे सही होने का आंकड़ा बढ़कर 98.26% हो गया है।
भारत में 33826483 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 463245 लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना टीकाकरण और परीक्षण की संख्या क्रमश: 58,42,530 और 12,66,589 थी। इसके साथ ही देश में 1,11,40,48,134 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।






