बताया खुद को मारुति अर्टिगा का मालिक और रुपए तीन लाख से ज्यादा….

0
12

नागपुर दिनांक 4 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)

खुद को मारुति अर्टिगा का मालक बताकर एक व्यक्ति से ₹3 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सचिन लोनकर (उम्र 40 वर्ष) और आरोपी अतुल वैद्य (उम्र 36 वर्ष) साईं बाबा नगर खरबी रोड पर एक ही बस्ती में रहते हैं, अतुल ने सचिन को बताया उसकी जानकारी में एक मारुति अर्टिगा गाड़ी के मालिक को उसकी गाड़ी बेचना है, तब सचिन ने उससे गाड़ीखरीदने की इच्छा जताते हुए गाड़ी दिखाने की बात कही

अतुल ने सचिन की मुलाकात अभिषेक आंदे उम्र 30 वर्ष हिवरी नगर देशपांडे लेआउट निवासी से कराई, अभिषेक ने मुकेश धोटे उम्र 40 वर्ष भांडे प्लॉट उमरेड रोड यह अर्टिगा का मालिक है यह कहकर सचिन और मुकेश की बैठक कराई, मुकेश ने अर्टिगा गाड़ी के फर्जी कागजात सचिन को दिखाएं और सौदा तय कर लिया

सचिन ने मुकेश को ₹3 लाख 30 हजार दे दिए, इसके बाद सचिन को अपने साथ धोखाधड़ी होने की बात पता चली अब उसने पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here