विराट कोहली से बोले राहुल गांधी- टीम बचाओ, नफरत से भरे लोगों को माफ कर दो

0
14

भारत दिनांक 2 नवंबर( विशेष प्रतिनिधि)

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत का सफर अच्छा नहीं रहा है और उन्हें लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक तरफ कुछ लोग लगातार भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो टीम का साथ देकर खिलाड़ियों को हिम्मत देने का काम कर रहे हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के सपोर्ट में दो शब्द कहे हैं। उन्होंने कोहली को मैसेज भेजा भी कि वो टीम को संभाले और उसका बचाव करें।

राहुल गांधी ने विराट कोहली और टीम के लिए ट्वीट करते हुए लिखा,”प्यारे विराट ये लोग इसलिए सिर्फ नफरत करना जानते हैं क्योंकि कोई इन्हें प्यार नहीं देना चाहता। इन्हें माफ कर दो। टीम का बचाव करो।

राहुल गांधी की ओर से ये ट्वीट तब आया जब दिल्ली कमीशन फोर वुमेन ने दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भेजा था जिसके तहत विराट कोहली की 9 महीने की बेटी वामिका को रेप की धमकी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here