नागपूर दि 2 नवंबर(प्रतिनिधि): कल के मुकाबले जिले में पिछले 24 घंटो में कोरोना टेस्ट की संख्या में 1 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई, शहर और ग्रामीण में नए कोरोना मरीज मिले
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2291 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1529+ ग्रामीण 762) जिसमे 5 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 4+ ग्रामीण 1+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 6 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली कमी देखी गई,अब जिले में 33 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 25,ग्रामीण में 6 और जिले के बाहर के 2 का समावेश है







