देश में कोरोना से मौत के आंकड़े में कमी, नए मरीज की संख्या….

0
10

देश (India) में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 (Covid-19) के 14,313 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,60,470 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,61,555 हो गई है।

30 अक्टूबर की सुबह के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 549 और लोगों की मौत (Covid Deaths) हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,57,740 हो गई है।

कोरोना वायरस के नए मामले लगातार 36वें दिन 30,000 से कम हैं और 125 दिन से नए मामले 50,000 से कम हैं। मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों की 0.47 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

वहीं, ठीक होने की दर 98.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 221 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब तक 3,36,41,175 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here