2 महीने बाद शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर की वापसी,फैंस बोले….

0
8

टी. वी. एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था. उनके घर परिवार की क्या हालत थी यह सभी समझ सकते थे. लेकिन इन सब से हटकर अगर बात करे तो एक्टर की खास दोस्त शहनाज गिल की, जो सिड की मौत से पूरी तरह टूट गई थी.

वो इस भारी दु:ख से निकल नहीं पा रहीं थी. उन्होंने मानो जैसे खुद को कैद कर लिया था. ना तो वो कहीं बाहर दिखाई दे रहीं थी. ना ही सोशलमीडिया पर. लंबे समय के बाद उन्हें अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान देखा गया था. जिसमें वो ज्यादा खुश नजर नहीं आ रही थी. उनको देखने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे. लेकिन वो ज्यादा खुश नहीं थी. क्योंकि शायद वो अभी भी अपने खास दोस्त के भूल नहीं पा रही हैं.

आज सिडनाज की बात करने की एक बड़ी वजह है. लंबे समय बाद शहनाज ने सोशलमीडिया पर वापसी कर ली है. जो उनके फैंस के लिए बेहद खुशी की खबर है.

आपको बता दें कि काफी समय के बाद शहनाज ने आखिरकार सोशलमीडिया पर वापसी कर ली है. शहनाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. और यह पोस्ट भी बेहद खास है. यह पोस्ट उन्होंने लगभग दो महीने बाद की है. उनकी वापसी से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है.. इस पोस्ट में अदाकारा ने कैप्शन में लिखा है. तू मेरा है.. इस पोस्टर में सिद्धार्थ और शहनाज एक साथ नजर आ रहे हैं.

इस खास पोस्टर के जरिए शहनाज ने सिड को बेहद खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है.. कहा जा रहा है कि यह शहनाज की ओर से सिद्धार्थ के लिए ये एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट है.. जिसको 29 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा. उनके चाहने वालों के लिए यह काफी स्पेशल पोस्ट होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here