एक दिन में भारत में कोरोना से मरनेवालो की संख्या तीन गुना हुई

0
13

भारत दिनांक 23 अक्टूबर विशेष प्रतिनिधि  

भारत में कोरोना के मामले में चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है, एक ही दिन में कोरोनावायरस वाले मरीजों की संख्या 3 गुना हो गई है, दिवाली से पहले इस तरह 24 घंटों में मौत का आंकड़ा 3 गुना होना कहीं तीसरी लहर का संकेत तो नहीं क्योंकि इसके पूर्व ब्रिटेन और चाइना में भी कोरोना संक्रमण के आंकड़े में भारी बढ़ोतरी देखी गई है

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,326 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं 666 लोगों की मौत हुई है। सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,73,728 पहुंच गई है। हालांकि, कल की अपेक्षा आज मामले ज्यादा दर्ज हुए हैं। क्योंकि बीते दिन 15 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे।

बीते दिन कोरोना के 15,786 ताजा नए मामले सामने आए थे। भारत में शुक्रवार को सामने आए कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई थी। इसका एक और प्रमुख कारण केरल राज्य में पिछले दिन कोरोना संक्रमितों का घटना है। इन मामलों के साथ ही 160 मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी।

इस जानलेवा वायरस से अभी तक देश में 453708 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं काफी संख्या में कोरोना के खिलाफ लड़ मरीजों ने इसको मात भी दी है। अबतक देश में 33532126 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे भारत ने 21 अक्टूबर 2021 को 100 करोड़ का वैक्सीनेशन पार कर लिया है, जिसके बाद अबतक देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,01,30,28,411 पहुंच गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here