नागपुर दिनांक 21 अक्टूबर (प्रतिनिधि)
पाचपावली थाना क्षेत्र में किदवई मस्जिद के पास एक युवक की निर्मम हत्या की गई
मृतक का नाम गोल्डी शंभरकर है और यह नया नकाशा इलाके में की गई, आरोपियों में मुन्ना नामक अपराधी और उसके दो साथियों का नाम सामने आ रहा है
मृतक गोल्डी कई दिनों से ड्रग्स के धंधे में संलग्न था और इसी धंधे की लेन-देन में उसके हत्या किए जाने की जानकारी सामने आ रही है
नया नकाशा लश्करीबाग निवासी मृतक गोल्डी विगत कई दिनों से ड्रग्स बेचने का कार्य कर रहा था, मुन्ना से ड्रग्स के धंधे में उसका लेना देना था, पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और यही विवाद गोल्डी की हत्या का कारण बना
मुन्ना ने अपने दो साथियों के साथ गोल्डी को अचानक घेर लिया और उस पर घातक हथियारों से हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया लोगों को जमा होते देख आरोपी वहां से भाग गए
किसी ने इसकी जानकारी पांचपावली पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी गोल्डी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई, पुलिस ने मुन्ना और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी






