आर्यन से मिलने जेल पहुंचे शाहरुख खान

0
13

मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी (Cruise Drugs Party Case) मामले में फंसे आर्यन खान (Aryan Khan) से मिलने शाहरुख खान ऑर्थर रोड जेल पहुंचे. इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान (shahrukh khan) जेल में एंट्री करते दिख रहे हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही शाहरुख और गौरी से आर्यन खान की वीडियो कॉल पर बात हुई थी. वैसे आज आर्यन खान और दूसरे आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है.

शाहरुख यहां ज्यादा देर नहीं रुके और सिर्फ 15 मिनट में ही वापस लौट गए. उन्हें ग्रे टी-शर्ट और चश्मा लगाए देखा गया. इससे पहले बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने 18 पन्नों में दिए आदेश में कहा कि पहली नजर में देखने पर पता चलता है कि आर्यन खान के खिलाफ सबूत हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने आर्यन से वीडियो कॉल पर बात की थी. बताया जा रहा था कि दोनों ही बेटे के लिए परेशान हैं और उसकी सेहत को लेकर जेल के अधिकारियों से जानकारी देते रहते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here