पिछले कुछ सालों से पुलिस की छवि आम जनता के मन में नकारात्मक ही रही है पर उनके कुछ कार्य नकारात्मक छवि तोड़ने की कोशिश करते दिखते हैं ऐसी ही एक अच्छी कामगिरी कोराडी पुलिस द्वारा की गई
नवरात्र उत्सव मैं कोराडी मंदिर में भावी को की बड़ी तादाद में उपस्थिति थी , नवरात्रि के 9 दिन और दशहरे पर लाखों की संख्या में भाविक मंदिर पहुंचे इस दौरान पुलिस का भी बंदोबस्त वहां दिन-रात लगाया गया था
नवरात्रि के दरमियां बड़ी संख्या में भाविकों की भीड़ में 9 बालक, पांच महिला और 3 वृद्ध गुम होने की शिकायत पुलिस के पास आई थी , पुलिस ने हरकत में आते हुए सीसीटीवी और अन्य माध्यमों की मदद से इनको खोज निकाला और इनके परिवार के हवाले किया






