पोद्दारेश्वर राम मंदिर में मंगलवार, 19 अक्टूबर को शाम 5 से रात 11 बजे तक दमा (अस्थमा) की दवा का निःशुल्क वितरण किया जाएगा ।
मंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी रामकृष्ण पोद्दार ने बताया कि दवा का वितरण मंदिर द्वार के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मंदिर में दर्शन मध्यरात्रि को महारात्रि तक खुले रहेंगे। प्रसाद वितरण भी होगा।
अश्विनी शरद पूर्णिमा के अवसर पर सुभाष मार्ग स्थित श्री गीता मंदिर में लक्ष्मी स्वरूपा मां गीता को चंद्र किरण के प्रकाश में बनी खीर का भोग अर्पण किया जाएगा।
मंदिर के संचालक स्वामी िनर्मलानंद महाराज ने बताया कि मंगलवार श्री गीता माता का श्रृंगार शरद ऋतु के अनुकूल किया जाएगा। शाम को सीमित संख्या में भक्तजन भजन-संकीर्तन करेंगे। मध्यरात्रि को भोग अर्पण किया जाएगा।






