हादसे में नगर परिषद महिला कर्मचारी की मौत,1 घायल

0
9

वाड़ी में हुए एक भीषण हादसे में नगर परिषद की महिला कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य महिला बुरी तरह घायल हो गई

मृतक वाडी नगर परिषद महिला सफाईकर्मी शालूबाई रायशेदाम उम्र 54 बताई गई। वही यशोदा चव्हाण नामक महिला को मामूली चोट लगी जो उपचार ले रही है

बताया गया कि मृतक शालूबाई शनिवार को दत्तवाड़ी चौक पर सफाई के लिए ड्यूटी पर तैनात थी। यहां आए विकास नगर की और सफाई करने के लिए जा रहे थी तब अमरावती रोड पर नागपुर की और जाने वाले एक अज्ञात ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। महिला ट्रक के पहिए के चपेट में आई।

महिला के सर पर बुरी तरह चोट लगने से मौत हुई। एक अन्य महिला भी घायल होने की जानकारी मिली।अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया उसका पता नही चल पाया।

सूचना मिलते ही वाडी पुलिस और एमआईडीसी यातायात विभाग मौके पर पहुंचे।गिट्टीखदान पुलिस भी मौके के पहुंची। घटना स्थल का जायजा लेकर पंचनामा किया गया।मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here