एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) बीते लंबे वक्त से ऑनस्क्रीन नजर नहीं आई हैं, हालांकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस बीच इंटरव्यू के दौरान महिमा ने एक्ट्रेसेस के लिए बदलते इंडियन फिल्म इंडस्ट्री(bollywood) पर अपनी बात रखी।
महिमा चौधरी ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि पहले के मुकाबले में अब एक्ट्रेसेस को भी अच्छे रोल और मौके मिल रहे हैं। उन्हें अच्छे पार्ट्स मिल रहे हैं, अच्छा पैसा मिल रहा है, अच्छे ब्रांड्स मिल रहे हैं और वे पहले से ज्यादा ताकतवर पोजिशन्स पर हैं। इसके साथ ही अब वे पहले से अधिक लंबे वक्त तक काम कर सकती हैं।’
वे सिर्फ वर्जिन चाहते थे…
महिमा ने आगे कहा, ‘पहले आपके रिलेशनशिप का असर, बड़े तौर पर आपके काम पर पड़ता था। अगर आप किसी को डेट कर रही हैं तो लोग लिखने लगते थे कि वे सिर्फ वर्जिन चाहते थे, जिसने कभी किस तक न किया हो। अगर आप किसी को डेट कर रही है तो…. ओह वो तो डेट कर रही है। वहीं अगर आपकी शादी हो गई है तो भूल जाइए…. आपका करियर खत्म हो गया था और अगर आपके बच्चे है तो बिल्कुल ही सब कुछ खत्म हो गया है।’






