इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वे एडिशन के फाइनल में आज 3 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स टीम आमने सामने हैं। चेन्नई की नजर खिताबी ‘चौके’ पर है जबकि केकेआर तीसरी बार आईपीएल की चमचमाती ट्रोफी जीतने की आस लगाए उतरी है। कोलकता ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी है।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)
शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्युसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।






