पहले महिला को दिया कार से धक्का फिर पती और देवर को…..

0
10

नागपुर दिनांक 15 अक्टूबर प्रतिनिधि

रास्ते से महिला पैदल अपने घर जा रहे थे उसके साथ उसका पति और देवर भी था तभी पीछे से आई कार का धक्का महिला को लगा और जब पति और देवर ने इस बारे में कार मैं सवार लोगों से बात की उसके बाद वहां का वातावरण ही बदल गया

जयश्री साहू(उम्र 25 वर्ष) नाईक तलाव बांग्लादेश निवासी इतवारी रेलवे स्टेशन यहां से पैदल पती और देवर के साथ घर जा रही थी तभी पीछे आ रही कार ने जयश्री को धक्का दिया ये देखकर जयश्री के पती और देवर ने कार में सवार लोगो से देखकर कार चलाने कहा

ये बोलते ही कार में सवार पप्पू तुमा (उम्र 29 वर्ष) तेलीपुरा शांतिनगर ,इमरान शेख सलीम शेख (25 वर्ष) बांगड़े प्लॉट शांतिनगर, अब्दुल अहमद वल्द अब्दुल मकरम (18 वर्ष) बांगड़े प्लॉट शांतिनगर, प्रशांत येवलेकर (30 वर्ष) शांतीनगर और अन्य 1 ने जयश्री के पति और देवर पर हमला कर दिया और देवर की नाक तोड़ दी

जयश्री ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर घटी घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here