आर्यन खान 20 अक्टूबर तक जेल में ही रहेंगे, जमानत पर सुनवाई 20 अक्टूबर को

0
11

क्रूज़ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान (shahrukh khan) के बेटे आर्यन खान(aryan khan) को 20 अक्टूबर तक जेल में ही रहना होगा. आज अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. एनसीबी ने उन्हें दो अक्टूबर को हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इस समय आर्यन ऑर्थर रोड जेल में हैं.

 

सुनवाई के दौरान एनसीबी का पक्ष रख रहे अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में आरोपी के इंटरनेशनल लिंक सामने आए हैं. सभी एक दूसरे से कनेक्टेड हैं. इन्हें अलग अलग करके नहीं देख सकते हैं. हमारे पास व्हाट्सएप चैट्स हैं और अन्य सबूत हैं.

 

आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट से कहा कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो ये बताते हैं कि आर्यन काफी सालों से प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन कर रहा है। इतना ही नहीं उसने दूसरे देशों में भी नशा किया है। वहीं दूसरी तरफ बहुत से सितारे शाहरुख और आर्यन के सपोर्ट में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

 

आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट से कहा कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो ये बताते हैं कि आर्यन काफी सालों से प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन कर रहा है। इतना ही नहीं उसने दूसरे देशों में भी नशा किया है।

 

आर्यन के वकील ने जमानत के लिए अपनी दलीलें पेश कीं। इस दौरान उन्होंने सौविक चक्रवर्ती के मामले का हवाला देते हुए कहा कि चार्जशीट पेश होने के तुरंत बाद सौविक को जमानत मिल गई थी। ऐसे में उनके मुवक्किल को भी जमानत मिल जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here