अभिनेत्री नोरा फतेही को ईडी का समन, ईडी के दफ्तर पहुंची नोरा

0
10

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के बाद ईडी (ED) ने अब अभिनेत्री नोरा फतेही को समन भेजा है, अभिनेत्री नवरा के ए डी दफ्तर पहुंचने की खबर सामने आ रही है

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर (Sukesh Chandra Shekhar) द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले (200 Crore Money Laundering Case) में अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा समन भेजा गया. नोरा को समन जारी कर इस मामले में आज पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया था और नोरा अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं.

 

सुकेश पर केवल नोरा फतेही ही नहीं बल्कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से ठगी का भी आरोप है. नोरा फतेही के साथ-साथ ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांजिस को फिर से समन भेजा है. ईडी ने कल यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए जैकलीन को MTNL स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है. सुकेश ने जैकलीन को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी.

 

ईडी ने इस मामले में जैकलीन से पहले भी पूछताछ की थी. पहले ईडी को लग रहा था कि जैकलीन इस मामले में शामिल हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वह इस मामले की विक्टिम हैं. सुकेश ने लीना पॉल के जरिए जैकलीन को ठगा था. जैकलीन ने ईडी को दिए अपने पहले बयान में सुकेश से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की थीं.

 

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने नोरा को समन जारी करने बाद कहा था कि अभी ये तय नहीं कि नोरा आज होने वाली पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं. हालांकि, नोरा आज पूछताछ में शामिल हो गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here