आयो रूम में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

0
11

मनीष नगर में ओयो रूम के आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था, पुलिस ने छापा मारकर रंगे हाथ आरोपी को पकड़ा और सेक्स रैकेट में शामिल महिलाओं को छुड़ाया

कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी जयताला रोड निवासी आकाश बुझारू साहू (26) को गिरफ्तार किया और मौके से 23 और 24 वर्ष की 2 महिलाओं को छुड़ाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश ने 6 महीने पहले यह सर्विस अपार्टमेंट 35,000 रुपये प्रति माह के किराये से फ्लैट लिया था. तब से वह युवतियों को रकम का लालच देकर यहां देह व्यापार करवा रहा था.

कोलकाता से बुलाई थी लड़की

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों से आकाश की करतूत का पता चला. ऐसे में पंटर की मदर से 2 लड़कियों के लिए सौदा किया. 2 लड़कियों के लिए 6,500 रुपये में सौदा तय हुआ. मौके से मिली 23 वर्षीय युवती को कोलकाता से बुलाया गया था. वह 2 दिन पहले ही ट्रेन से नागपुर आई थी. जबकि 24 वर्षीय महिला शताब्दी चौक के पास ही रहती थी.

उसका 4 वर्ष का बेटा है और वह अपने पति से अलग हो चुकी है. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आकाश को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here