आर्यन खान को नही मिली जमानत, रहना होंगा जेल में

0
9

मुंबई 8 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai Cruise Drugs Case) में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को शुक्रवार को भी जमानत नहीं दी गई. अब उनके वकील को जमानत के लिए सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा. आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास जमानत देने का अधिकार है. मानशिंदे ने कहा कि यदि अदालत के पास रिमांड देने का अधिकार है तो जमानत देने का अधिकार भी कोर्ट की शक्तियों में निहित है. आर्यन की ओर से मानशिंदे ने कहा कि मेरे पास या मेरे बैग में कोई सामग्री नहीं मिली है. किसी भी साजिश का खुलासा करने के लिए एक भी सामग्री नहीं है.

इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here