पीएम मोदी ने नट्टू काका के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हे दी श्रद्धांजलि

0
8

पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता घनश्याम नायक रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। घनश्याम नायक कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और काफी समय से उनका इलाज चल रहा था।

 

मुंबई में आखिरी सांसे लेने वाले एक्टर घनश्याम नायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने सालों तक मनोरंजन जगत में दिए गए उनके योगदान की सराहना की और उनके चले जाने का दुख भी व्यक्त किया।

 

पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा- घनश्याम नायक को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में। वो बेहद दयालु और विनम्र भी थे”। इस ट्वीट के साथ पीएम ने अपनी और घनश्याम नायक की एक पुरानी तस्वीर को भी साझा किया। इस तस्वीर में एक्टर तन्मय वेकारिया, जो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बग्गा की भूमिका निभाते हैं, वो भी नायक और पीएम मोदी के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे सीरियल प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here