भारत का घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट इस साल ‘बिग बिलियन डे स्पेशल्स’ की अब तक की सबसे बड़ी रेंज पेश करके बिग बिलियन डेज़ को और भी खास बना रहा है। ये यूनिक उत्पाद बिग बिलियन डेज़ पावर्ड बाय बॉट (boAt) – भारत का प्रमुख ऑडियो और टेक ब्रांड के 8वें संस्करण के दौरान उपलब्ध होंगे, जिसका आयोजन 3 से 10 अक्टूबर, 2021 के बीच किया जा रहा है।
बिग बिलियन डेज़ स्पेशल में लोकप्रिय श्रेणियों के 120 उत्पादों की व्यापक रेंज है, जो प्रमुख ब्रांड्स, गैर-सरकारी संगठनों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ सह-निर्मित हैं – जिसमें लिमिटेड एडिशन वाले उत्पाद और संग्रहणीय वस्तुएं शामिल हैं जिन्हें पहली बार शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान उपलब्ध कराए गए हैं। बिग बिलियन डेज़ के 2019 संस्करण में ‘स्पेशल’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी और अब यह बढ़कर तीन गुना हो गया है और साल के सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च को क्यूरेट करता है। फ्लिपकार्ट अपने पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती प्रदान करना जारी रखते हुए ब्रांड्स तथा ग्राहकों को एक-दूसरे के करीब लाता है।
नंदिता सिन्हा – वाइस प्रेसिडेंट, इवेंट्स, एंगेजमेंट एंड मर्चेंडाइजिंग, फ्लिपकार्ट ने कहा, ‘‘बिग बिलियन डेज़ एक शॉपिंग फेस्टिवल है जिसका पूरा देश हर साल इंतज़ार करता है और हम अपने सभी भागीदारों, विक्रेताओं और ग्राहकों के लिए इसे बड़ा और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। 2019 में बिग बिलियन डेज़ स्पेशल की शुरुआत के बाद से, यह इस समय के दौरान सबसे लोकप्रिय पेशकश में से एक बन गया है। हमें विश्वास है कि हमारी साझेदारी और विशेष संस्करण वाले उत्पाद नए ग्राहकों को जोड़ने में मदद करेंगे और हमारे साझेदार ब्रांड्स विकास का चार्ट में जोरदार वृद्धि दर्ज करेंगे। 120 से अधिक ब्रांड्स के साथ हमारी साझेदारी और मशहूर हस्तियों के साथ विशेष-संस्करण उत्पादों का सह-निर्माण इस साल एक व्यापक पेशकश सुनिश्चित करता है और हमें उम्मीद है कि यह रेंज देश भर के लोगों के लिए त्योहारी सीजन को और भी खास बना देगी।’’






