लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ ली है. जानकारी के अनुसार दर्ज किए गए मामले में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू पर सुनियोजित तरीके से साजिश रचने का आरोप है. इन दोनों के ही साथ एफआईआर में 15 से 20 अज्ञात लोगों को भी आरोप बनाया गया है.
एफआईआर में हत्या और दुर्घटना में मौत की धाराएं भी लगाई गई हैं. एफआईआर में अजय मिश्रा के वायरल वीडियो का भी जिक्र किया गया है. एफआईआर के अनुसार जिस दिन थार गाड़ी से किसानों को टक्कर मारी गई उस गाड़ी में बाईं तरफ आशीष मिश्रा बैठा हुआ था. उल्लेखनीय है कि लखीमपुर मामले में दर्ज हुई
SIT गठित
वहीं मामले में यूपी सरकार ने विशेष जांच दल के गठन का ऐलान किया है. इस एसआईटी में 6 सदस्य होंगे जो इस कांड की पूरी जांच करेंगे. वहीं खबर है कि लखीमपुर खीरी मामले में न्यायिक जांच कमेटी का गठन बुधवार को कर दिया जाएगा और 48 घंटे में न्यायिक कमेटी जांच शुरू करेगी.
वहीं एसआईटी की तरफ से मामले में आईजी रेंज, लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को इस केस में नामजद आरोपी बनाया गया है.






