पॉपुलर टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) अपनी अलग हुई पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) के द्वारा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद सामने आए है और उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। जहां करण ने अपनी पत्नी के द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया और ये बताया है कि, उनके बजाय वो निशा थीं, जिनका साल 2015 में अफेयर रह चुका है।
एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करण ने कहा कि, उनका कभी किसी के साथ अफेयर नहीं रहा है। हालांकि, उन्होंने ये जोर देकर कहा कि, अब वो पीछे नहीं हटने वाले हैं और खुलासा किया कि, उनकी पत्नी का साल 2015 में एक अफेयर था, जो साल 2016 तक चला था। एक्टर ने कहा, “उनका वास्तव में साल 2015 में अफेयर था, जो 2016 तक चला था।”
करण ने इसके आगे ये भी बताया कि, निशा के भाई रोहित सेठिया ने उनसे हाथ जोड़कर अपनी बहन की इस गलती को माफ़ कर देने की रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद, करण ने निशा के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर वाली बात को जाने देने का फैसला किया, ताकि उनकी टूटती शादीशुदा जिंदगी सेफ रहे। एक्टर ने कहा, “इसके बाद मैंने उसे माफ़ कर दिया। मैंने सब कुछ किया। ये रोहित सेठिया गैलरी में खड़े होकर माफ़ी मांग रहा था कि, मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद हो जायेगी। उससे गलती हो गई है। उसकी मां की और मेरी क्या इज्जत रह जायेगी।”






