भारत देश में कोरोना के मामले में आज बड़ा राहत भरा दिन रहा लगातार दूसरे दिन नए कोरोना संक्रमित के आंकड़े 20 हजार से कम है बल्कि इसमें कमी भी देखी गई
आज यानी 05 अक्टूबर 2021 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 18,346 नए मामले सामने आए हैं, 263 लोगों की जान गई है जबकि 29,639 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।
पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 11,556 की कमी आई है, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 252,902 पर पहुंच गया है। इस समय केरल में सबसे ज्यादा 129,324 मामले सक्रिय हैं वहीं महाराष्ट्र में 37,222, तमिलनाडु में 16,864, मिजोरम में 15,909 और कर्नाटक में 12,021 मामले अभी भी सक्रिय हैं।






