सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले नट्टू काका की अंतिम यात्रा में टीवी जगत के कई कलाकार शामिल हुए अभी कुछ देर बाद उनको अंतिम विदाई दी जाएगी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले नट्टू काका का कल शाम निधन हो गया था वे काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया था कि नट्टू काका काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें कैंसर था. वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए थे.
77 साल की उम्र में हुआ निधन
घनश्याम नायक का जन्म 12 मई, 1944 को हुआ था. वे 77 साल के थे. पिछले काफी समय से वे बीमार थे और कैंसर से जंग लड़ रहे थे. एक्टर के निधन से तारक मेहता की टीम काफी मायूस है.
घनश्याम नायक बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी समेत कई फिल्मों का हिस्सा रहे.






